कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के दूसरे दौर में साठ प्रतिशत मतदान की खबर देते हुए चुनाव उपायुक्त आर. भट्टाचार्य ने नई दिल्ली में बताया कि ये प्रतिशत बढ़ भी सकता है क्योंकि पांच बजे के बाद भी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी थी। उन्होंने कहा कि बेल्लारी के पुलिस अधीक्षक का कुछ शिकायतों के बाद तबादला कर दिया गया है। हमारे चुनाव आयोग के सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि मतदान शांतिपूर्ण रहा और किसी भी अप्रिय घटना की खबर नहीं है।नक्सलवादियों की धमकियों के बावजूद बड़ी संख्या में मतदान हुआ।
उड्पी, चितमंगलूर और शिमोगा छठ गांव सभा क्षेत्रों के नक्सल प्रभावित इलाकों में भी नक्सलियों को कोई असर नहीं पड़ा। कतिपय स्थानों पर भी लोग मतदाता सूची से नाम गायब होने की शिकायतें करते देखें गए। परिसीमन के बाद हो रहे इस पहले चुनाव में मतदान केन्द्र दूर होने की भी शिकायतें लोगों ने दर्ज कराई हैं। पूर्व मुख्यमंत्री एस बंगारप्पा और श्री वी एस निकगोरप्पा सबसे पहले मतदान करने वालों में शामिल हैं। इकसे साथ ही केंद्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नांडिस और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्रद्धानंद गौड़ा ने भी मतदान में भाग लिया। इस मतदान के साथ ही २५ महिलाओं सहित कुल ५९० प्रत्याशियों के राजनीतिक भाग्य इलैक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों में बंद हो गया।