लोकमंच > राजनीति > क्या सोमनाथ इस्तीफा देंगे?

Site Search:

    

Item 1
Item 2
Item 3
Item 4
Item 5
Item 6
Item 7
Item 8
  
Wed, 02 Jul 2008 16:59:00

क्या सोमनाथ इस्तीफा देंगे?

माकपा का मानना है कि एक बार अगर उसने सरकार से समर्थन वापस ले लिया, तो चटर्जी का अपने पद पर बने रहना उचित नहीं होगा
लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी

भारत-अमेरिका असैन्य परमाणु सहयोग समझौते के मुद्दे पर सत्तारूढ़ संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के साथ गठबंधन तोड़ने के बाद मार्क्‍सवादी कम्यनिस्ट पार्टी (माकपा) लोकसभा अध्यक्ष एवं पार्टी के सांसद सोमनाथ चटर्जी से पद त्यागने को कह सकती है।

पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक माकपा ने तय किया है कि वह तीन अन्य वाम दलों के साथ मिलकर संप्रग सरकार से परमाणु मुद्दे पर स्पष्टीकरण मांगेगी। अगर उन्हें ऐसा लगा कि सरकार ने परमाणु करार पर आगे बढ़ने का फैसला कर लिया है, तो वे सरकार समर्थन वापस ले लेंगे।

उल्लेखनीय है कि माकपा के नेतृत्व वाले वामदलों के 59 सांसद हैं। वामदलों के नेताओं की शुक्रवार को बैठक होगी। चटर्जी ने सहयोगी दल द्वारा नामांकित व्यक्ति के रूप में लोकसभा अध्यक्ष का पद संभाला था। माकपा का मानना है कि एक बार अगर उसने सरकार से समर्थन वापस ले लिया, तो चटर्जी का अपने पद पर बने रहना उचित नहीं होगा।


Your name:
Your email:
Subject:
Comment Text:


 


© 2004-2007 PHPCow.com. A PHPCow.com Company.
All Rights Reserved. Terms under which this service is provided to you.
Read our privacy guidelines. Contact us.
Powered by: PHPCow.com