लोकमंच > राजनीति > सैयद अली शाह गिलानी नजरबंद

Site Search:

    

Item 1
Item 2
Item 3
Item 4
Item 5
Item 6
Item 7
Item 8
  
Fri, 04 Jul 2008 10:01:00

सैयद अली शाह गिलानी नजरबंद

गिलानी ने ‘श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड’ (एसएएसबी) को वन भूमि आवंटित करने के मुद्दे पर विजय का ऐलान करते हुए विशेष नमाज के लिए ‘हजरत बल चलो’ की अपील की थी
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस से अलग हुए धड़े के अध्यक्ष सयद अली शाह गिलानी

हुर्रियत कॉन्फ्रेंस से अलग हुए धड़े के अध्यक्ष सयद अली शाह गिलानी को पवित्र हजरतबल में जुम्मे की नमाज में भाग लेने से रोकने के लिए नजरबंद कर दिया गया है।

गिलानी ने ‘श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड’ (एसएएसबी) को वन भूमि आवंटित करने के मुद्दे पर विजय का ऐलान करते हुए विशेष नमाज के लिए ‘हजरत बल चलो’ की अपील की थी।

एसएएसबी को वन भूमि आवंटन के खिलाफ वे पहले भी पुलिस को झांसा देकर दो बार पुराने शहर और जामिया मस्जिद के पास प्रदर्शनों की अगुआई कर चुके हैं। लेकिन पुलिस ने इस बार कोई भी मौका नहीं चूकते हुए जुम्मे की नमाज के 40 घंटे पहले ही कल शाम गिलानी को नजरबंद कर दिया।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार गिलानी को कल शाम सात बजे नजरबंद कर दिया गया। उधर कॉन्फ्रेंस के प्रवक्ता ने भी इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि गिलानी के घर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं।

गिलानी और कॉन्फ्रेंस के दूसरे धड़े के नेता मीरवायज मौलवी एसएएसबी भूमि विवाद को लेकर हाल में हुए प्रदर्शन में मारे गए लोगों को आज ‘फतेहा’ देने तथा सभा को संबोधन करने वाले थे।


 


Your name:
Your email:
Subject:
Comment Text:


 


© 2004-2007 PHPCow.com. A PHPCow.com Company.
All Rights Reserved. Terms under which this service is provided to you.
Read our privacy guidelines. Contact us.
Powered by: PHPCow.com