लोकमंच > राजनीति > आडवाणी का चुनाव अभियान

Site Search:

    

Item 1
Item 2
Item 3
Item 4
Item 5
Item 6
Item 7
Item 8
  
Sat, 05 Jul 2008 08:42:00

आडवाणी का चुनाव अभियान

गांधीनगर से 1989 से आडवाणी पांच बार लोकसभा सदस्य रह चुके हैं
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार लालकृष्ण आडवाणी

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र में चुनाव अभियान की शुरूआत करने जा रहे हैं हालांकि अगले वर्ष के आरंभ में होने वाले लोक सभा चुनावों की अभी तक कोई घोषणा नहीं की गई है। गांधीनगर में अपनी मजबूत पकड़ होने के बावजूद भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी आगामी लोकसभा चुनावों के लिये कोई कसर छोड़ने नहीं जा रहे हैं। गांधीनगर से 1989 से आडवाणी पांच बार लोकसभा सदस्य रह चुके हैं।

 उन्होंने हवाला कांड को लेकर केवल 1996 में चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया था। पिछले हफ्ते पार्टी द्वारा जारी की गई छह उम्मीदवारों की पहली सूची में विपक्ष के नेता की उम्मीदवारी की घोषणा की गई थी।


 
सूत्रों के मुताबिक रविवार की शाम एक बैठक बुलाई गई है जिसमें गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य शीर्ष नेताओं के भाग लेने की उम्मीद है।


Your name:
Your email:
Subject:
Comment Text:


 


© 2004-2007 PHPCow.com. A PHPCow.com Company.
All Rights Reserved. Terms under which this service is provided to you.
Read our privacy guidelines. Contact us.
Powered by: PHPCow.com