लोकमंच > राजनीति > पासवान की मांग सिमी से प्रतिबंध हटे

Site Search:

    

Item 1
Item 2
Item 3
Item 4
Item 5
Item 6
Item 7
Item 8
  
Wed, 13 Aug 2008 13:51:00

पासवान की मांग सिमी से प्रतिबंध हटे

रामविलास पासवान ने कहा कि सिमी पर प्रतिबंध जारी रहता है तो वीएचपी, आरएसएस और बजरंग दल पर भी प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए
एलजेपी के अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान

समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल के बाद अब लोक जनशक्ति पार्टी ने भी स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया ( सिमी ) से प्रतिबंध हटाने की मांग की है। पार्टी ने इसके साथ ही विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

एलजेपी के अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि दिल्ली हाई कोर्ट के ट्राइब्यूनल ने सिमी पर प्रतिबंध हटाने का फैसला दिया था, जिसका उनकी पार्टी स्वागत करती है। उन्होंने कहा कि सिमी पर से प्रतिबंध तत्काल हटा दिया जाना चाहिए और अगर यह जारी रहता है तो वीएचपी, आरएसएस और बजरंग दल पर भी प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। गौरतलब है कि दिल्ली होई कोर्ट के प्राधिकरण ने सिमी पर लगा प्रतिबंध हटाने का फैसला किया था पर सुप्रीम कोर्ट ने उस पर रोक लगा दी थी।

 


Your name:
Your email:
Subject:
Comment Text:


 


© 2004-2007 PHPCow.com. A PHPCow.com Company.
All Rights Reserved. Terms under which this service is provided to you.
Read our privacy guidelines. Contact us.
Powered by: PHPCow.com