लोकमंच > राजनीति > राष्ट्रपति का वेतन तिगुना

Site Search:

    

Item 1
Item 2
Item 3
Item 4
Item 5
Item 6
Item 7
Item 8
  
Fri, 12 Sep 2008 10:18:00

राष्ट्रपति का वेतन तिगुना

उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी को अब सवा लाख रुपए प्रतिमाह वेतन मिलेगा। राज्यपालों का वेतन बढा़ कर एक लाख दस हजार रुपए प्रतिमाह कर दिया गया है

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और राज्यपालों का वेतन बढ़ा दिया गया है। वेतन वृद्धि का फैसला  यहां केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने किया। राष्ट्रपति को अब तक प्रतिमाह 50 हजार रुपए वेतन मिलता था जो अब बढ़ कर डेढ़ लाख रुपए हो गया है। यह वृद्धि जनवरी 2006 से लागू मानी जाएगी।

इसके साथ ही उपराष्ट्रपति और राज्यों के राज्यपालों की वेतन वृद्धि को भी मंजूरी दी गई। उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी को अब सवा लाख रुपए प्रतिमाह वेतन मिलेगा। राज्यपालों का वेतन बढा़ कर एक लाख दस हजार रुपए प्रतिमाह कर दिया गया है।


Your name:
Your email:
Subject:
Comment Text:


 


© 2004-2007 PHPCow.com. A PHPCow.com Company.
All Rights Reserved. Terms under which this service is provided to you.
Read our privacy guidelines. Contact us.
Powered by: PHPCow.com