संदिग्ध उग्रवादियों ने करीब १००० राउंड गोलियां चलाईं और चौकी पर करीब १६ ग्रेनेड फेंके। उन्होंने बताया कि भारतीय जवानों ने सीमा पर गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। इससे घबराकर हथियारबंद घुसपैठिये वहां से भाग गये। लंबे समय के बाद पाकिस्तान की ओर से भारतीय सेना पर सीमा पार से अंधाधुंध गोलीबारी की गई है। अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर दोनों ओर से पांच सौ राउण्ड गोलीबारी की गई है। अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर दोनों ओर से पांच सौ राउण्ड गोलीबारी की गई। हमारे संवाददाता ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल इसपर सख्त रवैया अपनाया है।
सीमा सुरक्षा बल ने इस मौके का सख्त नोटिस लिया है और पाकिस्तान के नोटिस में यह बात लाने का फैसला किया है। बल्कि कंपनी कमांडर ने इस वाकिये के फौरन बाद ही पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ यह मामला उठाया लेकिन सीमा सुरक्षा बल ने एक फ्लैग मीटिंग का आयोजन किया जिसमें सीमा सुरक्षा बल कड़ाई के साथ यह मामला पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ उठायेगा ताकि ऐसे वाकिये दुबारा न आये जिससे दोनों मुल्कों के दरम्यान रिश्तों में खटाई आ सकती है।
इलाके की तलाशी के बाद बीएसएफ को तीन जीवित हथगोले मिले हैं जोकि उग्रवादियों ने सीमा सुरक्षा बल की चौकी की तरफ फेंके थे जोकि फट न पाये। सीमा सुरक्षा बल के डीआईजी के अनुसार उग्रवादी ग्रुप ने सीमा सुरक्षा बल की चौकी पर तीन चार हथगोले भी फेंके जिससे सीमा पर लगी तार को काफी नुकसान हुआ है।