जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के पास सेना ने घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश नाकाम कर दी है। तीन दिन चले इस अभियान में 11 आतंकवादी मारे गए। गोलीबारी में सेना का एक जे.सी.ओ. शहीद हो गया।
पुकवाड़ा की रोशनी को सीपा पर 24 घंटे तक चली मुठभेड़ में सुरक्षबलों ने लक्शरे तैयबा के सात आतंकवादी को मार गिराया है। मारे गये आतंकवादी के कब्जें से बड़ी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद मिला है। ये मुठभेड़ सोमवार सात को उस वक्त शुरू हुई जब सुरक्षाबलों ने हथियारों से लैस आतंकवादी के एक ग्रुप को सीमारेखा से पुखवाड़ा की तरफ बढ़ते हुए देखा। सुरक्षाबलों की तरफ से ललकारे जाने पर आतंकवादी ने गोलीबारी शुरू कर दी और फौज को भी जवाबी कार्यवाही करनी पड़ी। इसी जिले के बड़ी बेगचंद सैक्टर में सुरक्षाबलों ने आज सुबेर तीन और आतंकवादी को हलाक कर दिया है जो सीमा रेखा से घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे। सुरक्षाबलों ने इलाकें को घेरे में ले लिया है और तलाशी की कार्यवाही जारी है।