लोकमंच > प्रतिरक्षा > पाक वायुसेना के बस पर हमले में 14 मरे

Site Search:

    

Item 1
Item 2
Item 3
Item 4
Item 5
Item 6
Item 7
Item 8
  
Wed, 13 Aug 2008 10:41:00

पाक वायुसेना के बस पर हमले में 14 मरे

पुलिस के अनुसार हताहतों में से अधिकतर पाकिस्तानी वायुसेना के कर्मचारी हैं। विस्फोट इतना जबर्दस्त था कि पास के बिजली के खम्भे उखड़ गए और पुल का काफी नुकसान पहुंचा
पाकिस्तान

पाकिस्तान के सरहदी सूबे के पेशावर में शहर में वायुसेना की एक बस पर हुए जबरदस्त बम हमले में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 15 घायल हुए हैं। यह बस पेशावर के पास एक वायु सेना केन्द्र को जा रही थी जब कोहाट रोड इलाके में एक पुल के पास इसपर हमला हुआ। विस्फोट से बस के परखचे उड़ गये। पुलिस के अनुसार हताहतों में से अधिकतर पाकिस्तानी वायुसेना के कर्मचारी हैं। विस्फोट इतना जबर्दस्त था कि पास के बिजली के खम्भे उखड़ गए और पुल का काफी नुकसान पहुंचा।
 
ये बस एक पुल के ऊपर से गुजर रही थी जब ये धमाका हुआ और दस लोग वहीं पर ब्लास्ट साइड पर मर गये और बाकी जो हैं वो बाद में हॉस्पीटल में मरे। पुलिस अधिकारियो कहना है कि जो घायल  हैं उनमें से काफी सारे लोग बड़ी हालत नाजुक में है। ये पहला हमला है सुरछा के ऊपर पेशावर में काफी महीने के बाद क्योंकि पाकिस्तान के जो नये सरकार है वो स्थानीय तालिबान के साथ शांति वार्त्ता शुरू किया था दो तीन महीने पहले और इस दौरान जो हमला थे वो बंद हो गये थे।  लेकिन ये हमला कॉफी दिनों बाद ये पहला हमला है सिक्युरिटी फोर्सिस के ऊपर। किसी भी संगठन ने अभी तक इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

 


Your name:
Your email:
Subject:
Comment Text:


 


© 2004-2007 PHPCow.com. A PHPCow.com Company.
All Rights Reserved. Terms under which this service is provided to you.
Read our privacy guidelines. Contact us.
Powered by: PHPCow.com