लोकमंच > प्रतिरक्षा > क्या जेद्दा में पकड़ा गया माफिया सरगना अनीस इब्राहिम है?

Site Search:

    

Item 1
Item 2
Item 3
Item 4
Item 5
Item 6
Item 7
Item 8
  
Wed, 13 Aug 2008 11:33:00

क्या जेद्दा में पकड़ा गया माफिया सरगना अनीस इब्राहिम है?

अनीस पिछले कई साल से भारत से फरार है। मक्‍का से 50 किलोमीटर दूर स्थित जेद्दा सऊदी अरब का प्रमुख शहर है। गौरतलब है कि सऊदी अरब के साथ भारत की प्रत्‍यर्पण संधि नहीं है
माफिया सरगना अनीस इब्राहिम

खबर है कि दाऊद इब्राहीम के भाई अनीस इब्राहीम को जेद्दा में गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि इस खबर की पुष्टि नहीं हो पाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अनीस को जेद्दा के एयरपोर्ट पर पासपोर्ट में किसी गड़बड़ी के कारण गिरफ्तार किया गया है।1993 के मुंबई बम धमाकों के अलावा गुलशन कुमार और बिल्डर प्रदीप जैन हत्याकांड में भी नामजद अनीस पर हत्या और जबरन वसूली समेत कुल 20  मामले दर्ज हैं। दाऊद कुल मिलाकर सात भाई थे, जिनमें से एक की हत्या हो चुकी है। भारत में अभी सिर्फ इकबाल कासकर और उसकी दो बहनें ही हैं।

सीबीआई ने जेद्दा में कुछ लोगों को पकड़े जाने की पुष्टि तो की है, लेकिन उसने किसी का नाम नहीं बताया है। अनीस के साथ दाऊद शमशेर उर्फ छोटा दाऊद, सिकंदर उर्फ सलीम चिपलून और माजिद जेद्दावाला के भी पकड़े जाने की खबर है। सूत्रों के अनुसार सीबीआई की इंटरपोल विंग इस मामले को सक्रिय हो गई है। यदि जेद्दा में पकड़ा गया माफिया सरगना अनीस इब्राहिम है तो उसे भारत लाने के लिए कानूनी कार्रवाई करनी होगी। हालांकि अनीस को पहचान साबित करने के लिए पुलिस के पास पर्याप्‍त सबूत मौजूद हैं। पुलिस के पास अनीस का फोटो तथा उसके फिंगर प्रिंट मौजूद है।

अनीस इब्राहिम को उस वक्‍त धरा गया जब वह दुबई से जेद्दा जाने का प्रयास कर रहा था। अनीस पिछले कई साल से भारत से फरार है। मक्‍का से 50 किलोमीटर दूर स्थित जेद्दा सऊदी अरब का प्रमुख शहर है। गौरतलब है कि सऊदी अरब के साथ भारत की प्रत्‍यर्पण संधि नहीं है।

 


Your name:
Your email:
Subject:
Comment Text:


 


© 2004-2007 PHPCow.com. A PHPCow.com Company.
All Rights Reserved. Terms under which this service is provided to you.
Read our privacy guidelines. Contact us.
Powered by: PHPCow.com