लोकमंच > प्रतिरक्षा > आठ सौ आतंकवादी ठिकानों के सुराग

Site Search:

    

Item 1
Item 2
Item 3
Item 4
Item 5
Item 6
Item 7
Item 8
  
Wed, 13 Aug 2008 13:40:00

आठ सौ आतंकवादी ठिकानों के सुराग

नारायणन ने सिंगापुर में दैनिक द स्ट्रेट्स टाइम्स को दिए साक्षात्कार में कहा कि जब तक तवांग के मुद्दे का हल नहीं निकाल लिया जाता हम भले ही जो करे यह कहना मुश्किल है कि हमने मुश्किल दौर पार कर लिया है।उन्होंने कहा जब वे 'चीनी पक्ष' आगे बढ़ने के बारे में बात करते हैं तो वे हमेशा यह तर्क देते हैं कि तवांग तिब्बत का हिस्सा है जो विवाद का एक विषय है
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एम के नारायणन

भारतीय खुफिया एजेसिंयों ने विदेशी सहयोग से चलने वाले आठ सौ आतंकवादी ठिकानों का पता लगाया है । ये एजेंसियां देश में हाल में हुये धमाकों की साजिश करने वाले  आतंवादियों की भी तलाश में लगी हैं। कुआलालम्पुर में सिंगापुर स्ट्रेट्स टाइम्स को दिये साक्षात्कार में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एम के नारायणन ने ये जानकारी दी। अहमदाबाद के अस्पताल पर आतंकवादियों के बम हमलों के बारे उन्होंने कहा कि पहली बार भारत में आतंकवादियों ने अस्पताल को निशाना बनाया ।
 
भारत चीन सीमा वार्ता में भारत के विशेष प्रतिनिधि नारायणन ने कहा कि हम आपसी सहमति बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। पाँच छह कठिन बिन्दुओं का हल निकाल लिया गया है। महत्वपूर्ण बात है कि सहमति के क्षेत्र बढ़ रहे हैं पर मतभेद वाले क्षेत्र भी हैं। अरुणाचल प्रदेश राज्य का तवांग सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। नारायणन ने सिंगापुर में दैनिक द स्ट्रेट्स टाइम्स को दिए साक्षात्कार में कहा कि जब तक तवांग के मुद्दे का हल नहीं निकाल लिया जाता हम भले ही जो करे यह कहना मुश्किल है कि हमने मुश्किल दौर पार कर लिया है।उन्होंने कहा जब वे 'चीनी पक्ष' आगे बढ़ने के बारे में बात करते हैं तो वे हमेशा यह तर्क देते हैं कि तवांग तिब्बत का हिस्सा है जो विवाद का एक विषय है।अरुणाचल के पहाड़ी क्षेत्र के बीच बसा तवांग भारत और चीन के बीच विवाद का गंभीर कारण है।

 


Your name:
Your email:
Subject:
Comment Text:


 


© 2004-2007 PHPCow.com. A PHPCow.com Company.
All Rights Reserved. Terms under which this service is provided to you.
Read our privacy guidelines. Contact us.
Powered by: PHPCow.com