लोकमंच > प्रतिरक्षा > बांग्लादेश राइफल्स ने तीन उग्रवादी भारत को सौपे

Site Search:

    

Item 1
Item 2
Item 3
Item 4
Item 5
Item 6
Item 7
Item 8
  
Wed, 13 Aug 2008 13:48:00

बांग्लादेश राइफल्स ने तीन उग्रवादी भारत को सौपे

सौंपे गये अपराधियों में एनडीएफबी के खोरंग मुशाहरी देबेन मुशाहरी और संजय दास हैं। ट्रक ड्राइवर की पहचान परमेश्वर चौहान के रूप में की गयी है
बांग्लादेश राइफल्स

बांग्लादेश राइफल्स ने 3 उग्रवादियों सहित 9 अपराधी भारत को सौंपे हैं जबकि सीमा सुरक्षा बल ने इसके बदले में पड़ोसी देश में बांछित 4 अपराधी बांग्लादेश के हवाले किए हैं।  बीएसएफ के जनरल डायरेक्टर ए. के. मित्रा ने यहां एक समारोह के अवसर पर बताया- बीडीआर ने हमें 9 अपराधी सौंपे हैं और हमने 4 बांग्लादेशी अपराधी उनके हवाले किए हैं। हाल में ही बांग्लादेश में सजा काट चुके नैशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोरोलैंड (एनडीएफबी) के 3 उग्रवादी और एक ट्रक ड्राइवर को बीडीआर ने पिछले महीने मेघालय के गारो हिल्स जिले में दालू सीमा चौकी के पास बीएसएफ के हवाले किया।

दोनों बलों के बीच अन्य अपराधियों का आदान प्रदान पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा क्षेत्रों में हुआ। सौंपे गये अपराधियों में एनडीएफबी के खोरंग मुशाहरी देबेन मुशाहरी और संजय दास हैं। ट्रक ड्राइवर की पहचान परमेश्वर चौहान के रूप में की गयी है।मित्रा ने कहा- बीएसएफ और बीडीआर के बीच अपराधियों का आदान प्रदान दोनों पक्षों के बीच कई दौर की बातचीत के बाद हुआ है।

 


Your name:
Your email:
Subject:
Comment Text:


 


© 2004-2007 PHPCow.com. A PHPCow.com Company.
All Rights Reserved. Terms under which this service is provided to you.
Read our privacy guidelines. Contact us.
Powered by: PHPCow.com