लोकमंच > प्रतिरक्षा > अफगानिस्तान मे हम हार रहे है

Site Search:

    

Item 1
Item 2
Item 3
Item 4
Item 5
Item 6
Item 7
Item 8
  
Fri, 12 Sep 2008 11:31:00

अफगानिस्तान मे हम हार रहे है

अमेरिका में तीनों सेनाओं के प्रमुख एडमिरल माइकल मुल्लेन ने सदन की सशस्त्र सेवा समिति में कहा, “मुझे नहीं लगता कि हम अफगानिस्तान में कामयाबी की राह पर हैं, लेकिन मुझे यकीन है कि हम कामयाब हो सकते हैं”

अमेरिका के वरिष्ठतम सैन्य अधिकारी ने अफगानिस्तान में मिशन कामयाब नहीं होने की बात कबूल करते हुए कहा वहां स्थिरता कायम करने के लिए व्यापक अंतर्राष्ट्रीय रुख अख्तियार करने की जरूरत है। अमेरिका में तीनों सेनाओं के प्रमुख एडमिरल माइकल मुल्लेन ने सदन की सशस्त्र सेवा समिति में कहा, “मुझे नहीं लगता कि हम अफगानिस्तान में कामयाबी की राह पर हैं, लेकिन मुझे यकीन है कि हम कामयाब हो सकते हैं”।

अमेरिकी सेना ने अब अफगानिस्तान और पड़ोसी देश पाकिस्तान के लिए ज्यादा व्यापक रणनीति लागू करने के तरीकों का पता लगाना प्रारंभ कर दिया है। मुल्लेन ने कहा, “मेरा तर्जुबा यह कहता है कि वहां की समस्याओं के प्रति व्यापक अंतर्राष्ट्रीय रुख अख्तियार किए बगैर चाहे आप वहां कितने ही समय के लिए, कितने ही सैनिक तैनात कर दें, अफगानिस्तान में लक्ष्य पूरे नहीं हो सकते”। मुल्लेन ने कहा कि अफगानिस्तान में ज्यादा विदेशी निवेश की जरूरत है। इसके अलावा वहां के न्यायाधीशों और वकीलों को प्रशिक्षित करन तथा आर्थिक बुनियादी ढांचा तैयार करने के लिए व्यापक प्रयासों की जरूरत है।


Your name:
Your email:
Subject:
Comment Text:


 


© 2004-2007 PHPCow.com. A PHPCow.com Company.
All Rights Reserved. Terms under which this service is provided to you.
Read our privacy guidelines. Contact us.
Powered by: PHPCow.com