लोकमंच > प्रतिरक्षा > रुस के रक्षा मंत्री की भारत यात्रा

Site Search:

    

Item 1
Item 2
Item 3
Item 4
Item 5
Item 6
Item 7
Item 8
  
Mon, 15 Sep 2008 11:51:00

रुस के रक्षा मंत्री की भारत यात्रा

उम्मीद है कि दोनों देशों के रक्षा मंत्री 20।0 तक सैन्य तकनीकी सहयोग के लिए एक संयुक्त कार्यक्रम लागू करने तथा इसे आगे बढाने की तैयारियों के बारे में चर्चा करेंगे

रुस के रक्षा मंत्री एनातोली सेर्दुकोव 28 से 30 सितंबर तक होने वाली सैन्य तकनीकी सहयोग के लिए भारत- रुस अंतरसरकारी आयोग की आठवीं बैठक में हिस्सा लेने के लिए भारत का दौरा करेंगे।आयोग के सह अध्यक्ष श्री सेर्दुकोव दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर रक्षा मंत्री ए के एंटनी के साथ बातचीत करेंगे। उम्मीद है कि दोनों देशों के रक्षा मंत्री 20।0 तक सैन्य तकनीकी सहयोग के लिए एक संयुक्त कार्यक्रम लागू करने तथा इसे आगे बढाने की तैयारियों के बारे में चर्चा करेंगे।

मौजूदा कार्यक्रम में करीब दो सौ संयुक्त परियोजनाएं हैं जिसमें एडमिरल गोर्शकोव का आधुनिकीकरण. भारत में टी 90 टैंकों के मरम्मत के लिए तकनीक हस्तातंरण और ब्रह्मोस मिसाइल का उत्पादन शामिल है। आयोग की वार्षिक बैठक वर्ष में एक बार भारत और रुस की राजधानी में बारी बारी से होती है। इससे पहले गत वर्ष अक्टूबर में मास्को में यह बैठक हुई थी।अपने दौरे के समय श्री सेर्दुकोव दिल्ली छावनी स्थित ब्रह्मोस एयरोस्पेस लिमिटेड परिसर और आगरा भी जाएंगे।


Your name:
Your email:
Subject:
Comment Text:


 


© 2004-2007 PHPCow.com. A PHPCow.com Company.
All Rights Reserved. Terms under which this service is provided to you.
Read our privacy guidelines. Contact us.
Powered by: PHPCow.com