लोकमंच > प्रतिरक्षा > अमेरिका द्वारा पाक पर हमले की योजना

Site Search:

    

Item 1
Item 2
Item 3
Item 4
Item 5
Item 6
Item 7
Item 8
  
Mon, 15 Sep 2008 11:53:00

अमेरिका द्वारा पाक पर हमले की योजना

नेशनल पब्लिक रेडियो (एनपीआर) ने खबर दी है कि पिछले सप्ताह अमेरिकी स्पेशल ऑपरेशन फोर्स द्वारा हेलिकॉप्टर से छापामार हमले तीन चरण योजना का हिस्सा थे। इसे अलकायदा के शीर्ष नेतृत्व पर हमला करने के लिए राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने मंजूरी दी है

अमेरिका ने पाकिस्तान के कबाइली इलाकों में छिपे ओसामा बिन लादेन और अन्य अलकायदा नेताओं पर अफगानिस्तान से हमला करने की तीन चरणों की योजना बनाई है।नेशनल पब्लिक रेडियो (एनपीआर) ने खबर दी है कि पिछले सप्ताह अमेरिकी स्पेशल ऑपरेशन फोर्स द्वारा हेलिकॉप्टर से छापामार हमले तीन चरण योजना का हिस्सा थे। इसे अलकायदा के शीर्ष नेतृत्व पर हमला करने के लिए राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने मंजूरी दी है।

राष्ट्रपति के आदेश के बारे में अधिकारियों ने कहा कि इस योजना में अधिक आक्रामक ढंग से हमले का जिक्र किया गया है। उन्होंने कहा कि बुश का कार्यकाल जनवरी में खत्म हो रहा है इसलिए अलकायदा पर अधिक आक्रामक तरीके से हमले की योजना बनाई गई है। अधिकारी ने कहा कि तीन चरण की योजना का यह पहला चरण है।इधर पेंटागन और व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने नई योजना के बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। खुफिया विभाग को पहले ही पाकिस्तान में अभियान चलाने को बुश की अनुमति मिल चुकी है। 


Your name:
Your email:
Subject:
Comment Text:


 


© 2004-2007 PHPCow.com. A PHPCow.com Company.
All Rights Reserved. Terms under which this service is provided to you.
Read our privacy guidelines. Contact us.
Powered by: PHPCow.com