सुरक्षा बलों ने दावा किया है कि तालिबान के खिलाफ बाजौर में छह हफ्ते पहले पाकिस्तानी सेना द्वारा शुरू किये गये सैन्य अभियान में ग्यारह सौ आतंकवादी मारे जा चुके हैं
पाकिस्तानी के अशांत बाजौर कबाइली इलाके में सुरक्षा बलों के हवाई हमले में पाकिस्तान के सत्रह आतंकवादी मारे गये हैं और बीस घायल हो गये हैं। रिपोर्ट के अनुसार दो लड़ाकू विमानों और अनेक हेलीकॉप्टरों ने बाजौर के विभिन्न क्षेत्रों में कई आतंकवादी ठिकानों को निशाना बना कर उन्हें तबाह कर दिया। सुरक्षा बलों ने दावा किया है कि तालिबान के खिलाफ बाजौर में छह हफ्ते पहले पाकिस्तानी सेना द्वारा शुरू किये गये सैन्य अभियान में ग्यारह सौ आतंकवादी मारे जा चुके हैं।