ओड़िशा में पुरी में आज विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा शुरू हो रही है। हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में सवेरे साढ़े पांच बजे शुरू हुए अनुष्ठान और पूजा-अर्चना के बाद भगवान जगन्नाथ, देवी सुभद्रा और उनके बड़े भाई बलभद्र के विग्रहों को नौ दिन के लिए श्रीगुंडिचा मंदिर ले जाया जाएगा। रथ यात्रा दोपहर बाद तीन बजे से आरंभ होने की संभावना है। सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
तीन सुसज्जित रथों को सिंहोंद्वार के सामने रखा जा चुका है। श्री मंदिर में सेवायतों ने अब तीन देवताओं के अलग-अलग पूजा नीति संपन्न कर रहे हैं। पुरी महाराजा श्री दिग्गजसिंहा देव ने परंपरा के अनुसार सेहरा पैहरा नीति संपन्न करने से पहले भगवान श्री जगन्नाथ, देवी सुभद्रा और बलभद्र जी के पांड्य विजय नीति होगा। अपने-अपने रथों से तीन देवताओं ने सवार होने के बाद श्रद्धादुलओं ने करीब तीन बजे रथ खींचने का काम शुरू करेंगे। रथ यात्रा देखने के लिए पुरी में आज सुबह से हजारों श्रद्धालुओं के भीड़ हुए है। उधर, गुजरात में अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा आज सवेरे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अनुष्ठान पूरा किए जाने के बाद अहमदाबाद के जमालपुर इलाके के जगन्नाथ मंदिर से रथयात्रा शुरू हुई। शहर की परिक्रमा के बाद रथयात्रा शाम तक मंदिर वापस आएगी।