12वी शदी जगनाथ मन्दिर मे जिसमे गैर हिन्दू का प्रवेश करना वर्जित है। उस समय धकका मुक्की और अफरा तफरी का महौल हो गया जब पता चला कि बिग्रेडियर के साथ जो सेना का सिपाही मन्दिर मे घुस आया है वह मुस्लिम है। स्थानीय पुलिस के अनुसार उसका नाम एम ए रशिद है, वह बिग्रेडियर वेद प्रकाश का सुरछा कर्मी है। कुछ पुजारियो ने जैसे ही उसका नाम देखा तो खतरे की घंटी बजा दी।
रशिद ने आरजु और विनती करते हुए कहा कि उसे इस बात का पता नही था कि इस मन्दिर मे गैर हिन्दू का प्रवेश वर्जित है। उसका यह भी कहना था कि किसी ने भी उसे गेट पर किसी ने भी नही रोका। रशिद गोपालपुर वायु सैनिक महाविद्ययालय का कर्मचारी है। बिग्रेडियर ने अपने कर्मचारी का वचाव करते हुए कहा कि रशिद ने गलती जान बुझकर नही की है यह उससे अंजाने मे हो गया है। बिग्रेडियर का तो यहा तक कहना था कि यदि रशिद अपना बैचह्टा लेता तो कोई नही पहचानता कि वह किस धर्म का मानने वाला है। बिग्रेडियर प्रकाश लखनउ मे पदस्थापित है।