लोकमंच > संस्कृति > जम्मू-कश्मीर मे हूजी के तीन आतंकवादी मारे गए

Site Search:

    

Item 1
Item 2
Item 3
Item 4
Item 5
Item 6
Item 7
Item 8
  
Fri, 12 Sep 2008 15:14:00

जम्मू-कश्मीर मे हूजी के तीन आतंकवादी मारे गए

गोस्वामी ने कहा कि आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ एक घंटे तक चली, जिसमें तीन आतंकवादी मारे गए। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों की पहचान हरकत उल जिहाद ए इस्लामी (हूजी) के कार्यकर्ता के रूप में हुई है।गोस्वामी ने कहा कि तीन आतंकवादियों में दो की पहचान सैफुल्लाह और अकबर के रूप में हुई

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सुरक्षाकर्मियों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में कम से कम तीन आतंकवादी मारे गए। सेना प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल एस. जी. गोस्वामी ने बताया, "हमें चुरुवान के जंगलों में आतंकवादी गतिविधियों के बारे में जानकारी मिली थी। उन्हें पकड़ने के लिए हमने इलाके को खाली करा दिया।"

गोस्वामी ने कहा कि आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ एक घंटे तक चली, जिसमें तीन आतंकवादी मारे गए। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों की पहचान हरकत उल जिहाद ए इस्लामी (हूजी) के कार्यकर्ता के रूप में हुई है।गोस्वामी ने कहा कि तीन आतंकवादियों में दो की पहचान सैफुल्लाह और अकबर के रूप में हुई। उन्होंने कहा कि संदेह है कि इन इलाकों में और भी आतंकवादी छिपे हुए हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों की धर-पकड़ के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं।


Your name:
Your email:
Subject:
Comment Text:


 


© 2004-2007 PHPCow.com. A PHPCow.com Company.
All Rights Reserved. Terms under which this service is provided to you.
Read our privacy guidelines. Contact us.
Powered by: PHPCow.com