लोकमंच > संस्कृति > ब्रिटेन का पहला सरकारी हिंदू स्कूल सोमवार से

Site Search:

    

Item 1
Item 2
Item 3
Item 4
Item 5
Item 6
Item 7
Item 8
  
Mon, 15 Sep 2008 11:57:00

ब्रिटेन का पहला सरकारी हिंदू स्कूल सोमवार से

स्कूल की प्रमुख नैना परमार ने बताया कि यह ब्रिटेन के दस लाख हिंदुओं के लिए उठाया गया बहुत बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य एक प्रभावशाली शांत और खुशनुमा शैक्षणिक माहौल बनाना है, जहाँ वैदिक तकनीक और उल्लेखनीय पेशेवर अभ्यास के माध्यम से शिक्षा दी जाएगी

ब्रिटेन का पहला सरकारी हिंदू स्कूल सोमवार से 30 विद्यार्थियों के पहले बैच के साथ शुरू होने जा रहा है, जिसमें उन्नत ब्रिटिश शिक्षा और हिंदू धर्म एवं सांस्कृतिक मूल्यों की मिली-जुली शिक्षा प्रदान की जाएगी। ब्रिटेन में अन्य धर्मों के ऐसे स्कूल पहले से ही चल रहे हैं, लेकिन पहली बार ब्रिटिश सरकार के अनुदान से हिंदू स्कूल की स्थापना की गई है। तीन साल बाद सरकार की स्वीकृति मिलने और एक करोड़ पाउंड के खर्च से लंदन के हैरो उपनगर में कृष्णा अवंती प्राथमिक स्कूल की स्थापना की गई है। ब्रिटेन के किसी भी उपनगर में सबसे ज्यादा हिंदू हैरो में रहते हैं।

स्कूल की प्रमुख नैना परमार ने बताया कि यह ब्रिटेन के दस लाख हिंदुओं के लिए उठाया गया बहुत बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य एक प्रभावशाली शांत और खुशनुमा शैक्षणिक माहौल बनाना है, जहाँ वैदिक तकनीक और उल्लेखनीय पेशेवर अभ्यास के माध्यम से शिक्षा दी जाएगी। तीस छात्रों के साथ शुरू हो रहे पहले बैच में बाद में हरेक साल पाँच से 11 वर्ष की उम्र वाले छात्रों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ाई जाएगी। इसमें नर्सरी सहित 236 छात्रों को जगह देने का लक्ष्य है। स्कूल में ध्यान योग और सितार एवं तबला सहित भारतीय वाद्य यंत्रों का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। स्कूल का आधिकारिक धार्मिक सलाहकार ब्रिटेन के इस्कॉन को बनाया गया है, जो हिंदू धर्म की मान्यताओं के बारे में जानकारी देगा।


Your name:
Your email:
Subject:
Comment Text:


 


© 2004-2007 PHPCow.com. A PHPCow.com Company.
All Rights Reserved. Terms under which this service is provided to you.
Read our privacy guidelines. Contact us.
Powered by: PHPCow.com