पाकिस्तान के 20 हिंदू श्रद्धालुओं का एक समूह राजस्थान में एक महोत्सव में भाग लेने और विभिन्न तीर्थस्थलों का दौरा करने के लिए भारत रवाना हो गया है। कई सालों से भारत के तीर्थस्थल जाने का इंतजार कर रही 60 वर्षीय धैली ने कहा- मैं बहुत खुश हूं क्योंकि मेरी इच्छा आखिरकार पूरी हो गई। धैली अपने साथ नारियल, अपने तीनों बच्चों के बाल, सिंधु नदी के पानी की बोतलें, हिंगलाज माता के मंदिर का प्रसाद और भारतीय रिश्तेदारों के लिए मिठाइयों से भरे पांच थैले ले गई हैं।
भारत पहुंचकर ये श्रद्धालु विभिन्न पवित्र स्थानों पर जाएंगे। डेली टाइम्स अखबार का कहना है कि ये श्रद्धालु मुख्य रूप से राजस्थान में गैबसागर झील के समीप श्रीनाथ जी जाएंगे। श्रीनाथ जी में सितंबर के आखिर में एक महोत्सव होने जा रहा है।
श्रद्धालुओं का समूह पहले लाहौर गया है। वहां से ये लोग मंगलवार को वाघा सीमा से होते हुए भारत के लिए रवाना होंगे। एक अन्य श्रद्धालु मोहन पहली बार भारत जा रहे हैं। उत्साहित मोहन कहते हैं- अधिकतर लोग अलग अलग विभिन्न धार्मिक स्थानों पर जाना चाहते हैं इसीलिए हमें भारत जा रहे सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ जाने का मौका मिला तो हम तैयार हो गए